टी20 विश्वकप में बेहतर प्रदर्शन करके बुमराह खुश, कहा-मुझे चुनौतियों से प्यार

जसप्रीत बुमराह
Jasprit Bumrah : बूम-बूम बुमराह को चुनौतियां पसंद हैं और वे अपने देश के लिए हर चुनौतियों को गले लगाना चाहते हैं. उनका कहना है कि मैं पर्दे के पीछे से सही, सामने रखकर मुकाबला करना चाहता हूं.
Jasprit Bumrah : टी20 विश्वकप में खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया का जोश बहुत हाई है और इस जीत में मुख्य भूमिका निभाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने प्रदर्शन से बहुत खुश भी हैं.
करियर का संतोषजनक प्रदर्शन
टी20 विश्व कप जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह ने कहा कि अपने देश के लिए खिताब लाना और उस खेल में अहम भूमिका निभाना बहुत संतोषजनक अनुभवों में से एक होता है. उन्होंने कहा कि प्रेशर वाली परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेना अच्छा लगता है. बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार विकेट लेकर भारत की 96 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने और तीन बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई.
मुझे चुनौतियां पसंद हैं
जसप्रीत बुमराह ने कहा कि मैं पर्दे के पीछे रहना नहीं चाहता हूं. मैं हमेशा ही चुनौतियों को पसंद करता हूं. इसी वजह से मैंने हमेशा खुलकर खेला है. बुमराह को फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जिससे वे बहुत उत्साहित हैं.
ये भी पढ़ें : पद से हटाये जाने का प्रस्ताव गिरने के बाद बोले ओम बिरला–किसी को नियमों से परे बोलने का विशेषाधिकार नहीं
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पास हुआ, तो क्या सरकार पर होगा कोई असर?
ईरान कर सकता है 2026 फुटबॉल वर्ल्डकप का बॉयकॉट, ट्रंप ने कहा- ईरान का स्वागत है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










