ePaper

बीसीसीआई के फैसले को अदालत में चुनौती देंगे चंदीला

Updated at : 19 Jan 2016 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई के फैसले को अदालत में चुनौती देंगे चंदीला

फरीदाबाद : कथित स्पाट फिक्सर अजित चंदीला ने आज कहा कि वह उन पर लगाये गये आजीवन प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने के लिये बीसीसीआई से अपील करेंगे लेकिन इसके लिये कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे. बीसीसीआई अनुशासन समिति ने कल चंदीला पर पांच आजीवन प्रतिबंध और मुंबई के क्रिकेटर हिकेन शाह को पांच साल के […]

विज्ञापन

फरीदाबाद : कथित स्पाट फिक्सर अजित चंदीला ने आज कहा कि वह उन पर लगाये गये आजीवन प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने के लिये बीसीसीआई से अपील करेंगे लेकिन इसके लिये कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे.

बीसीसीआई अनुशासन समिति ने कल चंदीला पर पांच आजीवन प्रतिबंध और मुंबई के क्रिकेटर हिकेन शाह को पांच साल के निलंबित करने का फैसला सुनाया. चंदीला ने फरीदाबाद में अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं और मेरा परिवार दोनों इस फैसले से निराश हैं. मैं निर्दोष हूं. क्रिकेट मेरे लिये धर्म जैसा है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह का फैसला आएगा और मैं बीसीसीआई से आग्रह करुंगा कि वह मेरे बारे में फिर से सोचे. ”
उन्होंने कहा, ‘‘मेरी इस फैसले को अदालत में चुनौती देने की योजना नहीं है. मैं बीसीसीआई से आग्रह करना चाहता हूं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे. बीसीसीआई के अपने नियम हैं और अदालत के अलग नियम होते हैं. मुझे उम्मीद है कि क्रिकेट बोर्ड मेरे आग्रह पर विचार करेगा. ”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola