अक्टूबर 2014 के बाद धौनी ने नहीं जीती कोई श्रृंखला

नयी दिल्ली : भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी कुछ दिनों से अपनी कप्तानी और व्यक्तिगत प्रदर्शन को लेकर आलोचनाओं के घेरे में हैं. कई पूर्व क्रिकेटरों के अनुसार धौनी में अब पहले जैसी बात नहीं रह गयी है. रिकार्ड की अगर बात करें तो अक्टूबर 2014 के बाद टीम इंडिया ने धौनी […]
नयी दिल्ली : भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी कुछ दिनों से अपनी कप्तानी और व्यक्तिगत प्रदर्शन को लेकर आलोचनाओं के घेरे में हैं. कई पूर्व क्रिकेटरों के अनुसार धौनी में अब पहले जैसी बात नहीं रह गयी है. रिकार्ड की अगर बात करें तो अक्टूबर 2014 के बाद टीम इंडिया ने धौनी की अगुआई में कोई भी श्रृंखला नहीं जीती है.
धौनी की अगुआई में टीम इंडिया ने 2015 में विश्वकप खेला, लेकिन उसमें भी टीम को हार का स्वाद चखना पड़ा. इस विश्वकप में टीम ने जैसा प्रदर्शन दिखाया ऐसा कहीं से नहीं लग रहा था कि यह वहीं 2011 वाली विश्व विजेता टीम है जिसने दुनिया के सारे चोटी के टीम को धूल चटाकर विश्वकप पर कब्जा जमाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




