झारखंड ने रेलवे को 115 रन से हराया, चला धौनी का बल्‍ला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2015 4:43 PM

विज्ञापन

बेंगलूर : सौरभ तिवारी के 49 रन की मदद से झारखंड ने विजय हजारे ट्राफी ग्रुप बी के मैच में आज रेलवे को 115 रन से हराकर पूरे चार अंक ले लिये. पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड की टीम 45 ओवर में 211 रन पर आउट हो गई. लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे तिवारी ने […]

विज्ञापन

बेंगलूर : सौरभ तिवारी के 49 रन की मदद से झारखंड ने विजय हजारे ट्राफी ग्रुप बी के मैच में आज रेलवे को 115 रन से हराकर पूरे चार अंक ले लिये. पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड की टीम 45 ओवर में 211 रन पर आउट हो गई.

लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे तिवारी ने 66 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाये. वहीं खराब फार्म में चल रहे भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 30 गेंद में 37 रन बनाये. उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के जडे.
रेलवे की टीम 37 ओवर में 96 रन पर आउट हो गई. अरिंदम घोष ने सर्वाधिक 44 रन का योगदान दिया. झारखंड के लिये सोनु कुमार सिंह ने छह ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिये जबकि शाहबाज नदीम और अंकित डबास को दो दो विकेट मिले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola