पेशावर ने पीएसएल के लिये एंडी फ्लावर को मेंटर नियुक्त किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2015 3:26 PM
कराची : इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को आगामी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के लिये पेशावर फ्रेंचाइजी ने बल्लेबाजी सलाहकार और मेंटर नियुक्त किया है. यदि पेशावर फ्रेंचाइजी इस महीने खिलाडियों के ड्राफ्ट में इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज केविन पीटरसन को खरीदती है तो फिर एशेज 2013-14 के बाद फ्लावर […]
कराची : इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को आगामी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के लिये पेशावर फ्रेंचाइजी ने बल्लेबाजी सलाहकार और मेंटर नियुक्त किया है. यदि पेशावर फ्रेंचाइजी इस महीने खिलाडियों के ड्राफ्ट में इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज केविन पीटरसन को खरीदती है तो फिर एशेज 2013-14 के बाद फ्लावर और यह धाकड बल्लेबाज फिर से एक साथ जुडेंगे.
पीटरसन पहले ही वीडियो संदेश के जरिये पीएसएल में खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं और माना जा रहा है कि वह इस टी20 प्रतियोगिता के लिये पांच फ्रेंचाइजी टीमों के लिये चोटी के पसंदीदा खिलाडियों में शामिल होंगे. पीएसएल का आयोजन फरवरी में दुबई और शारजाह में होना है. पेशावर फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाजी कोच मोहम्मद अकरम को अपना मुख्य कोच और फ्लावर को बल्लेबाजी सलाहकार और मेंटर घोषित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










