टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, मोहाली टेस्ट में खेलेंगे अश्विन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2015 7:36 PM
मोहाली : भारतीय टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने आज कहा कि रविचंद्रन अश्विन ‘बिल्कुल ठीक’ हैं और इस तरह से उन्होंने संकेत दिये कि यह आफ स्पिनर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलेगा. अश्विन कानपुर में पहले वनडे के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाकी चार मैचों में नहीं खेल […]
मोहाली : भारतीय टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने आज कहा कि रविचंद्रन अश्विन ‘बिल्कुल ठीक’ हैं और इस तरह से उन्होंने संकेत दिये कि यह आफ स्पिनर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलेगा. अश्विन कानपुर में पहले वनडे के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाकी चार मैचों में नहीं खेल पाये थे.
भारत को उनकी काफी कमी खली और एबी डिविलियर्स की अगुवाई वाली टीम ने श्रृंखला 3-2 से अपने नाम की. शास्त्री ने कहा, ‘‘अश्विन बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा है. वह बिल्कुल ठीक है. ” अश्विन को आज यहां पीसीए स्टेडियम में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान पूरे जोश के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया. उन्होंने अन्य स्पिनरों के साथ गेंदबाजी की और नेट सत्र से पहले फुटबाल मैच भी खेला.
श्रीलंका के खिलाफ पिछली टेस्ट श्रृंखला में 20 विकेट लेने वाले अश्विन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के मुख्य गेंदबाज होंगे. दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने स्वीकार किया कि अश्विन उनके लिये मुख्य खतरा होगा जबकि डीन एल्गर का भी मानना है कि अभी यह आफ स्पिनर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का अगुआ है.
शास्त्री ने हालांकि मेहमान टीम को अश्विन पर बहुत अधिक ध्यान देने और अन्य भारतीय स्पिनरों को नजरअंदाज करने के प्रति आगाह किया. शास्त्री ने कहा, ‘‘हमारी टीम में दो अन्य स्पिनर हैं और यदि वे केवल अश्विन पर ध्यान देते हैं तो ये दोनों उन्हें हैरानी में डाल सकते हैं. ” लेग स्पिनर अमित मिश्रा और बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा टेस्ट टीम में शामिल दो अन्य स्पिनर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










