सीमा पर शांति नहीं होने तक भारत-पाक क्रिकेट नहीं हो : शोएब अख्तर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2015 9:38 PM
विज्ञापन
दुबई : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल यूएई में प्रस्तावित द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला को दोनों देशों के बीच सीमा पर लंबे समय से चले आ रहे तनाव के समाप्त नहीं होने तक स्थगित कर देना चाहिए. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूएई […]
विज्ञापन
दुबई : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल यूएई में प्रस्तावित द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला को दोनों देशों के बीच सीमा पर लंबे समय से चले आ रहे तनाव के समाप्त नहीं होने तक स्थगित कर देना चाहिए.
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूएई को दिसंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट, पांच वनडे और दो टी20 मैचों की मेजबानी करनी है. लेकिन दोनों देशों के बीच हाल में राजनयिक तनाव के कारण इस श्रृंखला पर संदेह के बादल हैं और दोनों देशों के बीच सीमा पर गोलाबारी के बाद द्विपक्षीय बातचीत भी रुक गई है.
एक क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रचार के लिए यहां आए अख्तर ने कहा, सभी को पता है कि राजनीति को खेलों से अलग रखना चाहिए. लेकिन दुर्भाग्य से सीमा पर काफी तनाव है और इस समय दोनों देशों के बीच खेलने का सही समय नहीं है. उन्होंने कहा, हालांकि जब भी तनाव कम होता है और जब भी भारत और पाकिस्तान शीर्ष स्तर पर बातचीत के लिए तैयार होते हैं तब क्रिकेट रिश्ते सुधारने के लिए शानदार तरीका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










