पीसीबी ने यूनिस खान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से इन्कार किया

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक और कोच वकार यूनिस के खिलाफ हाल में विवादास्पद बयान देने वाले सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से इन्कार किया. पीसीबी की कार्यकारी समिति के प्रमुख नजम सेठी ने स्वीकार किया कि यूनिस ने कडे शब्दों […]
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक और कोच वकार यूनिस के खिलाफ हाल में विवादास्पद बयान देने वाले सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से इन्कार किया.
पीसीबी की कार्यकारी समिति के प्रमुख नजम सेठी ने स्वीकार किया कि यूनिस ने कडे शब्दों का उपयोग किया है लेकिन उन्होंने साफ किया कि बोर्ड का इस बल्लेबाज के खिलाफ कार्रवाई का इरादा नहीं है. उन्होंने कहा, मैंने उसकी टिप्पणी के बारे में सुना लेकिन मुझे लगता है कि हमें इसको लेकर थोडा परिपक्व होने की जरुरत है. यूनिस सीनियर खिलाड़ी है और अच्छा खेल रहा है. कोई भी निराशा को समझ सकता है लेकिन हमें आगे बढ़ना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




