जिंबाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के साथ नहीं होंगे शास्त्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2015 9:04 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम निदेशक रवि शास्त्री अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण अगले महीने भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जिंबाब्वे दौरे पर नहीं जाएंगे. बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज यहां कहा, उनकी पूर्व प्रतिबद्धताएं हैं इसलिए वह जिंबाब्वे दौर पर हमारे साथ नहीं जुडेंगे. बाकी तीन कोच मौजूद रहेंगे. संजय बांगड सहायक कोच, भरत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम निदेशक रवि शास्त्री अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण अगले महीने भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जिंबाब्वे दौरे पर नहीं जाएंगे. बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज यहां कहा, उनकी पूर्व प्रतिबद्धताएं हैं इसलिए वह जिंबाब्वे दौर पर हमारे साथ नहीं जुडेंगे. बाकी तीन कोच मौजूद रहेंगे. संजय बांगड सहायक कोच, भरत अरुण गेंदबाजी कोच जबकि आर श्रीधर क्षेत्ररक्षण कोच हैं.

भारतीय मुख्य कोच की नियुक्ति के संदर्भ में ठाकुर ने कहा कि सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सलाहकार समिति इस मुद्दे पर फैसला करेगी. ठाकुर ने कहा, क्रिकेट सलाहकार समिति इस पर गौर कर रही है और भविष्य के कोच के नामों पर विचार कर रही है. जुलाई के महीने में बैठक के दौरान हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola