टेस्ट रैंकिंग में संगकारा को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचे स्टीवन स्मिथ, कोहली टॉप 10 से बाहर

दुबई : भारतीय सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन और मुरली विजय ने बांग्लादेश के खिलाफ फतुल्लाह में एकमात्र टेस्ट के बाद नवीनतम आईसीसी रैंकिंग अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की जबकि कप्तान विराट कोहली शीर्ष 10 से बाहर हो गए.विजय तीन स्थान के फायदे से 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि धवन 15 स्थान […]
दुबई : भारतीय सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन और मुरली विजय ने बांग्लादेश के खिलाफ फतुल्लाह में एकमात्र टेस्ट के बाद नवीनतम आईसीसी रैंकिंग अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की जबकि कप्तान विराट कोहली शीर्ष 10 से बाहर हो गए.विजय तीन स्थान के फायदे से 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि धवन 15 स्थान की लंबी छलांग के साथ 45वें पायदान पर हैं.
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि फतुल्लाह में शतक से चूकने वाले अजिंक्य रहाणे भी चार अंक के फायदे से बल्लेबाजी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं. कोहली हालांकि एक स्थान के नुकसान से 11वें पायदान पर खिसक गए हैं.गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और बांग्लादेश के साकिब अल हसन एक एक स्थान के फायदे से क्रमश: 12वें और 16वें स्थान पर हैं. किंग्सटन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की 277 रन की जीत के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




