क्या बांग्लादेश में दिखेगा महेंद्र सिंह धौनी का हेलीकॉप्टर शॉट?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2015 10:55 AM
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है. यहां टीम एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेलने आयी है. टेस्ट ड्रा हो चुका है और अब 18 जून से एक दिवसीय श्रृंखला शुरू होगी. इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई में तीन एकदिवसीय मैच 18,21 और 24 जून को […]
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है. यहां टीम एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेलने आयी है. टेस्ट ड्रा हो चुका है और अब 18 जून से एक दिवसीय श्रृंखला शुरू होगी. इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई में तीन एकदिवसीय मैच 18,21 और 24 जून को खेलेगी.
क्या महेंद्र सिंह धौनी की आक्रामकता वापस लौटेगी
चूंकि अब महेंद्र सिंह धौनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और पिछले काफी दिनों से परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, ऐसा माना जाना चाहिए कि वे रिलेक्स हो चुके होंगे. अब उनके प्रशंसक यह चाहते हैं कि वे जब बांग्लादेश के खिलाफ ग्राउंड पर उतरें, तो उनके खेल में वही पैनापन हो, जो कुछ वर्ष पहले हुआ करता था. धौनी की रणनीति, मैच जीतने का उनका जज्बा लोग एक बार फिर से देखना चाहते हैं.
क्या हेलीकॉप्टर शॉटफिरदेखने को मिलेगा
पिछले काफी समय से महेंद्र सिंह धौनी का बल्ला शांत है. ऐसा महसूस हो रहा है कि वे दबाव में हैं, जिसके कारण वे खुलकर खेल नहीं पा रहे हैं,लेकिन अब जबकि वे रिलेक्स हो चुके हैं, संभव है कि इस सीरीज में उनका बल्ला चलेगा और दर्शकों को हेलीकॉप्टर शॉट भी देखने को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










