टीम इंडिया में वीरेंद्र सहवाग की जगह ले सकते हैं शिखर धवन : विराट कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 8:07 PM
फतुल्लाह : बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में शिखर धवन के शानदार 173 रन की पारी से प्रभावित भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि धवन शीर्ष क्रम में वीरेंद्र सहवाग जैसी भूमिका निभा सकते हैं. पांचवें और अंतिम दिन का खेल खत्म होने के बाद कोहली ने यहां कहा हम […]
फतुल्लाह : बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में शिखर धवन के शानदार 173 रन की पारी से प्रभावित भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि धवन शीर्ष क्रम में वीरेंद्र सहवाग जैसी भूमिका निभा सकते हैं.
पांचवें और अंतिम दिन का खेल खत्म होने के बाद कोहली ने यहां कहा हम शिखर को लेकर हमेशा आश्वस्त थे कि अगर वह टेस्ट में खेलना जारी रखता है तो वह उसी तरह की भूमिका निभा सकता है जो टीम के लिए वीरु पाजी (सहवाग) किया करते थे क्योंकि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक सत्र के रख को बदल सकते हैं. आशा है कि वह इस खेल से मिले विश्वास को अगली श्रृंखलाओं के दौरान बनाये रखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










