टीम के प्रदर्शन से खुश हैं विराट कोहली, धवन,रहाणे और विजय की तारीफ की

फतुल्लाह : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ रहे वर्षाबाधित टेस्ट में टीम के निस्वार्थ प्रदर्शन की तारीफ की है. कोहली ने मैच के बाद कहा , हमने अच्छी बल्लेबाजी की खासकर विजय, शिखर और रहाणे ने. खिलाडियों ने निस्वार्थ प्रदर्शन किया. हमें पता था कि बारिश के कारण ज्यादा समय नहीं […]
फतुल्लाह : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ रहे वर्षाबाधित टेस्ट में टीम के निस्वार्थ प्रदर्शन की तारीफ की है. कोहली ने मैच के बाद कहा , हमने अच्छी बल्लेबाजी की खासकर विजय, शिखर और रहाणे ने. खिलाडियों ने निस्वार्थ प्रदर्शन किया. हमें पता था कि बारिश के कारण ज्यादा समय नहीं मिलेगा तो तेजी से रन बनाये. दोनों टीमों के लिये यह निराशाजनक है. हम चाहते थे कि पूरे पांच दिन मैच हो.
भारत के पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान के तौर पर कोहली का यह पहला मैच था. भारत के छह विकेट पर 462 रन के जवाब में बांग्लादेश 256 रन पर आउट हो गया था. फालोआन खेलते हुए उसने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




