भारतीय क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे का कार्यक्रम बदला, अब आठ जून को रवाना होगी
भारतीय क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे में कुछ बदलाव आया है, पहले टीम इंडिया सात जून को बांग्लादेश जाने वाली थी, लेकिन अब टीम आठ तारीख को वहां जायेगी. इस बदलाव का कारण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह और सात तारीख को बांग्लादेश दौरे पर हैं. इस परिस्थिति में बांग्लादेश की सरकार भारतीय […]
भारतीय क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे में कुछ बदलाव आया है, पहले टीम इंडिया सात जून को बांग्लादेश जाने वाली थी, लेकिन अब टीम आठ तारीख को वहां जायेगी. इस बदलाव का कारण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह और सात तारीख को बांग्लादेश दौरे पर हैं. इस परिस्थिति में बांग्लादेश की सरकार भारतीय क्रिकेट टीम को जरूरी सुरक्षा मुहैया नहीं करा पायेगी, क्योंकि वे नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में व्यस्त रहेगी.
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट की टेस्ट टीम आज कोलकाता पहुंचेगी और दो दिनों तक वहां प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी. उसके बाद सात तारीख को टीम को बांग्लादेश जाना था, जहां वह दस तारीख से एक मैच खेलने वाली थी. लेकिन अब टीम इंडिया आठ तारीख को वहां पहुंचेगी, जिसके कारण वह अभ्यास मैच नहीं खेल पायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










