मैकग्रा ने कहा, टी20 क्रिकेट को बना सकता है वैश्विक खेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2015 8:07 PM
मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा टी20 क्रिकेट को अमेरिका के निकटवर्ती देशों और ब्रिटेन से बाहर यूरोप में इस खेल के प्रसार के लिए प्रवेश द्वार के तौर पर देखते हैं. इस 45-वर्षीय तेज गेंदबाज ने बताया मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट आज भी सर्वोच्च है. टी20 के आने के बाद शुरुआत […]
मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा टी20 क्रिकेट को अमेरिका के निकटवर्ती देशों और ब्रिटेन से बाहर यूरोप में इस खेल के प्रसार के लिए प्रवेश द्वार के तौर पर देखते हैं. इस 45-वर्षीय तेज गेंदबाज ने बताया मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट आज भी सर्वोच्च है. टी20 के आने के बाद शुरुआत में मुझे इसको लेकर कुछ चिंताएं थीं.
मुझे लगता है कि क्रिकेट का यह प्रारुप विभिन्न तरह के वैसे लोगों को जोड़ सकता है जो क्रिकेट नहीं देखते हैं और इसे अमेरिका और यूरोप में ले जा सकता है और इसे सही मायनों में वैश्विक खेल बना सकता है. ग्लेन मैकग्रा आज भी टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं और उन्हें लगता है कि इस प्रारुप के खेल से टेस्ट क्रिकेट को कोई खतरा नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










