आईपीएल का पीछा नहीं छोड़ रहा है सट्टेबाजी, ईडी ने की फिर छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2015 12:44 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने आईपीएल टी20 क्रिकेट मैचों से जुडे सट्टेबाजी गिरोहों के खिलाफ हवाला और मनी लाउंड्रिंग की जांच के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई और जयपुर समेत कई शहरों में आज छापे मारे. सूत्रों ने बताया कि इन शहरों में आठ से दस इमारतों और ठाणे तथा गुडगांव में भी छापे मारे […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने आईपीएल टी20 क्रिकेट मैचों से जुडे सट्टेबाजी गिरोहों के खिलाफ हवाला और मनी लाउंड्रिंग की जांच के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई और जयपुर समेत कई शहरों में आज छापे मारे. सूत्रों ने बताया कि इन शहरों में आठ से दस इमारतों और ठाणे तथा गुडगांव में भी छापे मारे गए. एजेंसी के अहमदाबाद कार्यालय ने इन शहरों में अपनी स्थानीय ईकाइयों के सहयोग से छापे मारे.
सूत्रों ने कहा , ये छापे इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सट्टेबाजी में सक्रिय कुछ शीर्ष सूत्रों की जांच के लिए मारे गये. एजेंसी ने दस मई को भी इस तरह की पड़ताल की थी. उन्होंने बताया कि इस साल आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी में लिप्त संदिग्धों की जांच के लिए यह कार्रवाई की गयी.
छापे प्रवर्तन निदेशालय के अहमदाबाद कार्यालय के निर्देशों पर मारे गये जो हवाला और मनी लाउंड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है. सूत्रों ने बताया कि इस अभियान में 30 से अधिक अधिकारी शामिल थे. इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में छापे मारे गये थे जिसमें दिल्ली के दो कथित सटोरियों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से 26 लाख रुपये से अधिक नकद, कंप्यूटर, मोबाइल और हार्ड ड्राइव बरामद किये गये थे.
मार्च में एजेंसी के अहमदाबाद कार्यालय ने एक सट्टेबाजी रैकेट के भंडाफोड़ का दावा करते हुए वडोदरा के बाहरी इलाके में स्थित एक फार्म हाउस से कुछ सटोरियों को गिरफ्तार किया था. बाद में जांच एजेंसी ने 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था. एजेंसी ने दो प्रमुख संदिग्धों और अन्य के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग का मामला दर्ज किया था और उनका रैकेट 1000 से 4000 करोड़ रुपये के बीच का होने की आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










