अच्छा प्रदर्शन करके हम पीटरसन मामले से लोगों का ध्यान हटा सकते हैं : स्टुअर्ट ब्राड

लंदन : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड ने पिछले सप्ताह प्रायोजकों के एक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने के लिे इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से माफी मांगी है और साथ ही कहा है कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करके ही केविन पीटरसन के मामले से लोगों का ध्यान हटा सकती है. ब्राड को […]
लंदन : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड ने पिछले सप्ताह प्रायोजकों के एक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने के लिे इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से माफी मांगी है और साथ ही कहा है कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करके ही केविन पीटरसन के मामले से लोगों का ध्यान हटा सकती है. ब्राड को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के संबंध में गुरुवार को लंदन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था लेकिन वह उसमें उपस्थित नहीं हुए.डेली मेल के अनुसार यह तेज गेंदबाज सुबह सात बजे तक पूर्व विकेटकीपर मैट प्रायर के साथ थे, लेकिन ब्राड ने कहा कि वह माइग्रेन से पीड़ित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




