IPL : हैदराबाद सनराइजर्स टीम में शामिल हुए केविन पीटरसन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 6:19 PM
हैदराबाद : आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने आज इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन की वापसी की घोषणा करते हुए कहा कि वह शुक्रवार को टीम में शामिल होंगे. हैदराबाद सनराइजर्स ने एक बयान में कहा कि टीम ने इस साल नीलामी में आक्रामक बल्लेबाज को खरीदा था लेकिन उनके अनुरोध पर उन्हें काउंटी क्रिकेट […]
हैदराबाद : आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने आज इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन की वापसी की घोषणा करते हुए कहा कि वह शुक्रवार को टीम में शामिल होंगे. हैदराबाद सनराइजर्स ने एक बयान में कहा कि टीम ने इस साल नीलामी में आक्रामक बल्लेबाज को खरीदा था लेकिन उनके अनुरोध पर उन्हें काउंटी क्रिकेट में खेलने के लिए इंग्लैंड लौटने की मंजूरी दी गयी थी.
बयान के अनुसार, वह (पीटरसन) शीर्ष चार में जगह हासिल करने की होड में शामिल टीम के शीर्ष क्रम को और मजबूती देने के लिए भारत लौटेंगे. वह 17 मई, रविवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले आखिरी घरेलू मैच के लिए टीम में चयन के लिए उपलब्ध होंगे. लीग मैचों में 14 अंकों के साथ हैदराबाद की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है. टीम ने अपने आखिरी पांच मुकाबलों में चार में जीत हासिल की है. पीटरसन इस समय शानदार लय में है और उन्होंने एक दिन पहले अपनी काउंटी टीम सरे के लिए तिहरा शतक जमाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










