किंग्स इलेवन से मार्श और जानसन की छुट्टी

मोहाली : आईपीएल आठ के प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने शान मार्श और मिशेल जानसन को ऑस्ट्रेलिया के 27 मई से शुरु होने वाले वेस्टइंडीज दौरे से पहले स्वदेश लौटने की अनुमति दे दी है. किंग्स इलेवन पंजाब ने यहां जारी बयान में कहा, हमारे दो खिलाडियों […]
मोहाली : आईपीएल आठ के प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने शान मार्श और मिशेल जानसन को ऑस्ट्रेलिया के 27 मई से शुरु होने वाले वेस्टइंडीज दौरे से पहले स्वदेश लौटने की अनुमति दे दी है.
किंग्स इलेवन पंजाब ने यहां जारी बयान में कहा, हमारे दो खिलाडियों शान मार्श और मिशेल जानसन को आगामी वेस्टइंडीज दौरे की तैयारियों के सिलसिले में उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए स्वदेश लौटने की अनुमति दे दी गयी है. भले ही ये दोनों खिलाडी टीम के लिये काफी महत्व रखते हैं और उन्होंने बहुत योगदान दिया लेकिन हम अपने खिलाडियों के फैसले का सम्मान करते हैं.
हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं और हमें आगामी मैचों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. किंग्स इलेवन को अभी तीन और मैच खेलने हैं. उसे अब तक 11 मैचों में नौ में हार का सामना करना पडा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










