अंतत: चला युवराज सिंह का बल्ला, उगले 57 रन

इंडियन प्रीमियर लीग, सीजन-8 के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह का बल्ला कल मुंबई इंडियंस के साथ खेले गये मैच में चला और उन्होंने 44 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. इस पारी में सात चौके और दो छक्के शामिल हैं. युवराज की यह पारी इसलिए भी अहम है, क्योंकि इस 57 रन की […]
इंडियन प्रीमियर लीग, सीजन-8 के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह का बल्ला कल मुंबई इंडियंस के साथ खेले गये मैच में चला और उन्होंने 44 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. इस पारी में सात चौके और दो छक्के शामिल हैं. युवराज की यह पारी इसलिए भी अहम है, क्योंकि इस 57 रन की बदौलत आईपीएल में युवराज का व्यक्तिगत स्कोर दो हजार रन तक पहुंच चुका है.गौरतलब है कि इस सीजन में युवराज सिंह का बल्ला न के बराबर चल रहा था और दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेले गये 10 दस मैच में युवराज ने सिर्फ दो अर्धशतक बनाये हैं, जबकि आठ अन्य मैच में उनका बल्ला खामोश ही रहा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




