एन श्रीनिवासन की होगी आईसीसी से भी छुट्टी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2015 10:52 AM
नयी दिल्ली : क्रिकेट को पाक साफ करने का वादा करते हुए बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज आईसीसी चेयरमैन पद से एन श्रीनिवासन को हटाने की कवायद में उनके खिलाफ जांच के संकेत दिये. बीसीसीआई में चल रही अंतर्कलह ने पिछले सप्ताह खराब मोड़ ले लिया जब ठाकुर ने कहा कि श्रीनिवासन को सटोरियों […]
नयी दिल्ली : क्रिकेट को पाक साफ करने का वादा करते हुए बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज आईसीसी चेयरमैन पद से एन श्रीनिवासन को हटाने की कवायद में उनके खिलाफ जांच के संकेत दिये. बीसीसीआई में चल रही अंतर्कलह ने पिछले सप्ताह खराब मोड़ ले लिया जब ठाकुर ने कहा कि श्रीनिवासन को सटोरियों के बारे में जानकारी अपने परिजनों को देनी चाहिए जिनकी सट्टेबाजी में भागीदारी साबित हो चुकी है.
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने कहा था कि कथित सटोरिये करण गिलहोत्रा से उनका नाम जोड़ने के पीछे मकसद उनकी छवि खराब करना है. मैंने उसका जवाब दे दिया है और मसला खत्म हो गया है. इसमें सारा ब्यौरा है. उन्होंने कहा , काश उन्होंने ( श्रीनिवासन) मुझसे वह सूचना तब बांटी होती जब मैं संयुक्त सचिव था. वह दूसरों से भी यह जानकारी बांटते तो सभी को पता होता कि कौन संदिग्ध सटोरिया है.
उन्होंने कहा , लेकिन आईसीसी की ओर से पत्र लिखा गया. संदिग्ध सटोरिये की पुष्टि नहीं हुई और उसके बारे में अफवाहें भी अपुष्ट है. मैं इस अपुष्ट हिस्से पर टिप्पणी नहीं करना चाहता. अपने अध्यक्ष काल में श्रीनिवासन द्वारा बीसीसीआई अधिकारियों की जासूसी कराये जाने पर ठाकुर ने कहा कि संजीदा आरोपों की जांच की जानी चाहिए. उन्होंने कहा , मैंने मीडिया में ही रिपोर्ट देखी है. कार्यसमिति की बैठक में इस पर बात नहीं की गयी.
यह संजीदा मसला है और मैंने बीसीसीआई पदाधिकारियों को लिखा है कि वे बतायें कि ऐसी किसी एजेंसी की सेवायें ली गयी थी या नहीं. मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. ठाकुर ने कहा कि नये अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के साथ वह भारत में क्रिकेट को साफ सुथरा बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा , पिछले कुछ साल में हमने बीसीसीआई को कई विवादों में घिरे देखा है जिससे बोर्ड की छवि खराब हुई है. हम इस पर काम कर रहे हैं. मैं सभी प्रशंसकों को आश्वासन देना चाहता हूं कि क्रिकेट के हित में हर कदम उठाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










