मुंबई इंडियंस का किंग्स इलेवन से कल होगा मुकाबला
Updated at : 02 May 2015 2:25 PM (IST)
विज्ञापन

मोहाली : पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराने के साथ लगातार दूसरी जीत दर्ज करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम कल यहां आईपीएल के एक मैच में लयहीन दिख रही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत के दावेदार के तौर पर उतरेगी.कल रात मुंबई ने अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान को आठ विकेट से […]
विज्ञापन
मोहाली : पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराने के साथ लगातार दूसरी जीत दर्ज करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम कल यहां आईपीएल के एक मैच में लयहीन दिख रही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत के दावेदार के तौर पर उतरेगी.कल रात मुंबई ने अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान को आठ विकेट से हराया जो आठ मैचों में उसकी तीसरी जीत थी. इसके साथ ही टीम की प्ले ऑफ चरण में पहुंचने की उम्मीदें जीवित हैं.
इससे पहले 12 अप्रैल को दोनों टीमों की भिडंत में पंजाब की टीम मुंबई पर भारी पड़ी थी. मुंबई कल यहां के पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में होने वाले मैच में अपनी उस हार का बदला चुकता करना चाहेगी.
दूसरी ओर चार अंकों के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर बनी हुई है और उसे एक के बाद एक हार का सामना करना पड़ा है.
मेजबान टीम ने अपने अंतिम एकादश में कई बार बदलाव किये हैं लेकिन उसे इसका फायदा नहीं मिला. टीम की बल्लेबाजी अधिकतर मुकाबलों में निराशाजनक रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




