एस्सेल ग्रुप की विश्वसनीयता पर पाकिस्तान ने उठाया सवाल

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट जगत ने भारतीय समूह एस्सेल ग्रुप की विश्वसनीयता पर सवाल उठाये हैं जो कथित तौर पर बागी वैश्विक ट्वेंटी20 लीग लांच करने और दुनिया भर में खेल व्यवसाय में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा है.हाल में मीडिया में आयी खबरों के अनुसार सेटेलाइट प्रसारणकर्ता जी टीवी का अधिकार करने वाला […]
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट जगत ने भारतीय समूह एस्सेल ग्रुप की विश्वसनीयता पर सवाल उठाये हैं जो कथित तौर पर बागी वैश्विक ट्वेंटी20 लीग लांच करने और दुनिया भर में खेल व्यवसाय में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा है.हाल में मीडिया में आयी खबरों के अनुसार सेटेलाइट प्रसारणकर्ता जी टीवी का अधिकार करने वाला एस्सेल ग्रुप स्थापित क्रिकेट जगत को चुनौती देने और विरोधी क्रिकेट बोर्ड खड़े करने के कदम में शामिल है.
लेकिन एस्सेल ग्रुप की बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में हिस्सा लेने वाले कुछ पाकिस्तानी खिलाडियों ने कहा है कि इस भारतीय समूह को पहले पाकिस्तान क्रिकेट में दोबारा अपनी विश्वसनीयता साबित करनी होगी.एस्सेल ग्रुप ने भारत में 2007 से 2009 तक आईसीएल का आयोजन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




