मेरी टीम जीत की हकदार थी : जार्ज बेली

मुंबई : किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जार्ज बेली ने आज कहा कि हरभजन सिंह की पारी से उन्हें थोडी घबराहट जरुर हुई थी लेकिन उनकी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में जीत की हकदार थी. बेली ने मैच के बाद कहा, ‘आखिर में थोडी घबराहट हो गई थी. टी-20 में ऐसा […]
मुंबई : किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जार्ज बेली ने आज कहा कि हरभजन सिंह की पारी से उन्हें थोडी घबराहट जरुर हुई थी लेकिन उनकी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में जीत की हकदार थी. बेली ने मैच के बाद कहा, ‘आखिर में थोडी घबराहट हो गई थी. टी-20 में ऐसा होता है.
हरभजन बेहतरीन खेल रहा था लेकिन हम जीत के हकदार थे क्योंकि हमारी गेंदबाजी बेहतरीन थी.’ हरभजन 24 गेंद में 64 रन बनाकर मुंबई को जीत के करीब ले गये लेकिन उनकी टीम को 18 रन से पराजय झेलनी पडी. वानखेडे स्टेडियम की पिच के बारे में बेली ने कहा, ‘यह बेहतरीन विकेट था और हमें लगातार अच्छा खेलना जरुरी था.’
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मैच छठे ओवर में ही खत्म हो गया था जब मेजबान टीम ने 17 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे. उन्होंने कहा, ‘सुचित और हरभजन ने वाकई अच्छा खेला. मुझे हालांकि लगता है कि हम पहले छह ओवर में ही हार गये थे. हमने कई विकेट गंवाये. हमें भज्जी और सुचित से सीखना चाहिये.’
यह पूछने पर कि टीम ने कहां गलती की, रोहित ने कहा, ‘किंग्स इलेवन पंजाब ने उम्दा गेंदबाजी की और रणनीति पर अमल किया. हमने कुछ बेवकूफाना शाट्स खेले. पंजाब को इस जीत का श्रेय जाता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










