आईपीएल-8 : कल राजस्थान रायल्स का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से

Updated at : 09 Apr 2015 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
आईपीएल-8 :  कल राजस्थान रायल्स का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से

पुणे : इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले मैच में कल 10 अप्रैल को राजस्थान रायल्स अपने नये घरेलू मैदान पर पिछली उपविजेता किंग्स इलेवन पंजाब से खेलेगी तो उसका इरादा जल्दी हालात के अनुकूल ढलने का होगा.रॉयल्स के पास ऑस्ट्रेलिया के तीन विश्व कप विजेता खिलाड़ी शेन वाटसन, स्टीवन स्मिथ और जेम्स फाकनेर हैं […]

विज्ञापन

पुणे : इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले मैच में कल 10 अप्रैल को राजस्थान रायल्स अपने नये घरेलू मैदान पर पिछली उपविजेता किंग्स इलेवन पंजाब से खेलेगी तो उसका इरादा जल्दी हालात के अनुकूल ढलने का होगा.रॉयल्स के पास ऑस्ट्रेलिया के तीन विश्व कप विजेता खिलाड़ी शेन वाटसन, स्टीवन स्मिथ और जेम्स फाकनेर हैं जबकि एक करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदे गये क्रिस मौरिस पर भी सभी की नजरें होगी. गेंदबाजी में मौरिस ने पिछले साल रैम स्लैम टी20 में लायंस के लिए रिकॉर्ड प्रदर्शन किया. रॉयल्स के लिए बड़ी चुनौती हालांकि नये घरेलू मैदान में खुद को ढालने की होगी. राजस्थान क्रिकेट संघ में जारी विवाद के कारण इस बार रायल्स के घरेलू मैदान जयपुर में नहीं हो रहे हैं.

कप्तान शेन वाटसन और स्टुअर्ट बिन्नी के रूप में उनके पास दो अच्छे हरफनमौला हैं. मुख्य कोच पैडी उपटन का मानना है कि मौरिस के आने से रायल्स के पास विकल्प बढ़े हैं.टीम के पास दिनेश सांलुके और प्रदीप साहू के रूप में दो लेग स्पिनर हैं जो इस प्रारूप में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.दूसरी ओर स्मिथ पिछले साल बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आईपीएल में लौटे हैं. उन्होंने 31 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 69 . 86 की औसत से 2096 रन बनाये जिसमें आठ शतक शामिल हैं.

इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कप्तानी की और विश्व कप में टीम के लिए सर्वाधिक 402 रन बनाये. किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जार्ज बेली ने 135 . 26 की औसत से 257 रन जोड़े. पिछले साल हालांकि टीम का ट्रंपकार्ड ग्लेन मैक्सवेल थे जिन्होंने 187. 75 की स्ट्राइक रेट से 552 रन बनाये थे. दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और भारत के वीरेंद्र सहवाग के रूप में उनके पास आक्रामक बल्लेबाजों की तिकड़ी है. मुरली विजय के आने से पंजाब का बल्लेबाजी क्रम और मजबूत हुआ है. गेंदबाजी में आस्ट्रेलिया के मिशेल जानसन के रूप में उनके पास एक और ब्रहमास्त्र है.

कोच संजय बांगड ने कहा , पिछला सत्र हमारे लिए अच्छा था और हम इस बार भी जीत की लय कायम रखना चाहेंगे. उन्होंने कहा , हमारे पास संतुलित टीम है और टीम के प्रदर्शन को लेकर पूरे कोचिंग स्टाफ को भरोसा है. हम अपनी ताकत पर फोकस करेंगे और उम्मीद है कि इस बार भी प्रदर्शन बेहतरीन होगा.

टीमें :
किंग्स इलेवन पंजाब :
अक्षर पटेल , अनुरीत सिंह, बूरान हेंडरिक्स, डेविड मिलर, जार्ज बेली, ग्लेन मैक्सवेल, गुरकीरत सिंह मान, करणवीर सिंह, मनन वोरा, मिशेल जानसन, परविंदर अवाना, रिषि धवन, संदीप शर्मा, शरदुल ठाकुर, शान मार्श, शिवम शर्मा, तिसारा परेरा, वीरेंद्र सहवाग, रिधिमान साहा, मुरली विजय, निखिल नाईक, योगेश गोलवलकर.

राजस्थान रायल्स :शेन वाटसन, अभिषेक नायर, अजिंक्य रहाणे, अंकित शर्मा, बेन कटिंग, दीपक हुड्डा, धवल कुलकर्णी, दिशांत याग्निक, जेम्स फाकनेर, केन रिचर्डसन, करुण नायर, प्रवीण ताम्बे, राहुल तेवाटिया, रजत भाटिया, संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ, स्टुअर्ट बिन्नी, टिम साउदी, विक्रमजीत मलिक, क्रिस मौरिस, जुआन थेरोन, बरिंदर सिंह सरन, दिनेश सांलुके, सागर त्रिवेदी, प्रदीप साहू.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola