वनडे से आसान है टी20 क्रिकेट : ईशांत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2015 3:29 PM
नयी दिल्ली : आईपीएल में अच्छा खेलने को बेताब सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का मानना है कि टी20 क्रिकेट तेज गेंदबाजों के लिये वनडे से आसान है क्योंकि इसमें चार फील्डर वाले नियम जैसी समस्या नहीं है. घुटने की समस्या के कारण विश्व कप से बाहर रहे ईशांत आईपीएल के आठवें सत्र […]
नयी दिल्ली : आईपीएल में अच्छा खेलने को बेताब सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का मानना है कि टी20 क्रिकेट तेज गेंदबाजों के लिये वनडे से आसान है क्योंकि इसमें चार फील्डर वाले नियम जैसी समस्या नहीं है. घुटने की समस्या के कारण विश्व कप से बाहर रहे ईशांत आईपीएल के आठवें सत्र में अपनी उपयोगिता साबित करने को बेताब हैं. उनका मानना है कि छोटे प्रारुप से उन्हें मैच फिटनेस हासिल करने में मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा , मैं फिट हूं और अच्छे प्रदर्शन को बेताब भी हूं. वनडे की तुलना में टी20 तेज गेंदबाज के लिये आसान है. टी20 क्रिकेट में सर्कल के बाहर एक अतिरिक्त फील्डर रहता है जबकि वनडे में चार फील्डर का नियम है. टी20 में कम से कम अतिरिक्त फील्डर से हम रन तो रोक सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










