ePaper

सचिन ने फाइनल में पहुंचने पर न्यूजीलैंड को दी बधाई, दक्षिण अफ्रीका को दी सांत्वना

Updated at : 25 Mar 2015 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
सचिन ने फाइनल में पहुंचने पर न्यूजीलैंड को दी बधाई, दक्षिण अफ्रीका को दी सांत्वना

ऑकलैंड : क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड को पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी और साथ ही दक्षिण अफ्रीका को भी सांत्वना दी, जो आज यहां चार विकेट से हार के कारण फिर से सेमीफाइनल की बाधा पार करने में नाकाम रहा. न्यूजीलैंड की […]

विज्ञापन

ऑकलैंड : क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड को पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी और साथ ही दक्षिण अफ्रीका को भी सांत्वना दी, जो आज यहां चार विकेट से हार के कारण फिर से सेमीफाइनल की बाधा पार करने में नाकाम रहा.

न्यूजीलैंड की टीम को 43 ओवरों में डकवर्थ लुईस पद्धति से निधारित किये गये 298 रन के लक्ष्य का पीछा करना था. उसने ग्रांट इलियट की नाबाद 84 रन की पारी से एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया.तेंदुलकर ने ट्वीट किया, न्यूजीलैंड को आईसीसी विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने और शानदार क्रिकेट खेलने के लिए ढेर सारी बधाई. सेमीफाइनल जैसे मैच में किसी टीम को हारते हुए देखना अच्छा नहीं लगता. दक्षिण अफ्रीका ने अच्छा खेल दिखाया.

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने ट्वीट करके इलियट की तारीफ की. उन्होंने लिखा, इलियट ने कमाल किया. विश्व कप से शुरु से न्यूजीलैंड टीम को बेजोड समर्थन मिला. वे अपने सकारात्मक रवैये के लिए जीत के हकदार थे. इस दिग्गज स्पिनर ने एक और ट्वीट में लिखा, दक्षिण अफ्रीका के साथ भाग्य नहीं था. आप देख सकते थे कि वे कितने भावुक हो गये थे और आप उनका दुख जान सकते हो. वे जीत के लिये बेताब थे. उन्होंने अपना सब कुछ झोंक दिया था. न्यूजीलैंड फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola