टेस्ट में भारतीय टीम को मिला नया उपकप्तान, ऋषभ पंत की हुई छुट्टी; जानिए किसे मिली ये जिम्मेदारी

ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम घोषित कर दी है. ऋषभ पंत को टेस्ट की उपकप्तानी से हटा दिया है. वहीं टेस्ट में केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है.
Rishabh Pant: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी 6 जून से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मुकाबले के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी गई है. इस टीम में कई नए चेहरे देखने को मिले हैं. हालांकि, एक बड़ा बदलाव उपकप्तान को लेकर हुआ है. ऋषभ पंत की जगह अब केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है.
इंग्लैंड दौरे पर ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया था. जहां उन्होंने एक मैच में कप्तानी भी की. हालांकि, अब भारतीय टीम के चयन समिति ने ऋषभ पंत को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया और सिर्फ बल्लेबाजी पर ध्यान देने को कहा है. अब देखना होगा कि उपकप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद पंत कैसा प्रदर्शन करते हैं.
मुल्लांपुर में होगा मुकाबला
यह मुकाबला 6 जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा. यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं होगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच यह केवल दूसरा टेस्ट मुकाबला होगा. इससे पहले दोनों टीमें 2018 में आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने अजिंक्य रहाने की कप्तानी में उस मुकाबले को एकतरफा 262 रन से जीत दर्ज की थी.
6 महीने बाद टेस्ट खेलेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम करीब छह महीने बाद टेस्ट क्रिकेट खेलती नजर आएगी. पिछली बार नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद अब अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा. इस टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को शामिल नहीं किया है.
युवा खिलाड़ियों को मिला मौका
इस टीम में कई युवा चेहरों को भी जगह दी गई है. साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है. टीम मैनेजमेंट इस मैच को आगामी टेस्ट योजनाओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानकर तैयारी कर रही है.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल.
मृणाल कुमार पांडेय
यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने CSK फैंस को चिढ़ाया, जीत के बाद घर जाने का किया इशारा; वायरल हुआ VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










