क्या युवराज सिंह सचमुच बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन से लड़ा रहे हैं इश्क

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2015 1:58 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड व क्रिकेट स्टार्स का रिश्ता बहुत पुराना रहा है और बॉलीवुड स्टार्स के क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ अफेयर्स की खबरें भी आये दिन आती रहती हैं. बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे हॉट जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बाद अब टीम इंडिया के ऑलराउंडर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन सुर्खियों में हैं. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड व क्रिकेट स्टार्स का रिश्ता बहुत पुराना रहा है और बॉलीवुड स्टार्स के क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ अफेयर्स की खबरें भी आये दिन आती रहती हैं. बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे हॉट जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बाद अब टीम इंडिया के ऑलराउंडर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन सुर्खियों में हैं.

खबर है कि इन दिनों दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं और दोनों कई अवसर पर साथ देखे जा चुके हैं. सूत्रों की मानें तो दोनों आजकल खूब चैटिंग भी कर रहे हैं. यहीं नहीं इंस्ट्राग्राम पर दोनों के बीच अच्छी बांडिंग देखने को मिल रही है. सूत्रों ने बताया कि युवराज सिंह ने असिन को एक नया नाम दिया है और वो उनको अस्सीन कहकर पुकारते हैं.

हालांकि असिन ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है, जबकि उनके प्रवक्ता ने दोनों के बीच महज दोस्ती का रिश्ता बताया है. असिन आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ खिलाड़ी 786 और अभिषेक बच्चन के साथ बोल बच्चन में नजर आयी थीं. उसके बाद से ही वे फिल्मों से गायब हैं. असिन फिलहाल डायरेक्टर उमेश शुक्ला की आगामीफिल्म की शूटिंग में बिजी हैं.
फिल्म में असिन के अपोजिट अभिषेक बच्चन हैं. इससे पहले भी युवराज सिंह का बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ कनेक्शन रहा है. युवराज का नाम नेहा धूपिया, किम शर्मा, दीपिका पादुकोण और प्रीति जिंटा के साथ भी जोड़ा जा चुका है. हाल ही में प्रीति जिंटा ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने कभी भी युवराज को डेट नहीं किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola