CWC 15 : क्या धौनी के गेमप्लान से मिलेगी सेमीफाइनल में जीत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2015 1:39 PM
सिडनी : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप क्रिकेट का दूसरा सेमीफाइनल 26 मार्च को खेला जायेगा. इस मैच को भारत के लिए विश्वकप का सबसे कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है. इस मैच के लिए टीम इंडिया कड़ा अभ्यास कर रही है. सुरेश रैना अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करते […]
सिडनी : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप क्रिकेट का दूसरा सेमीफाइनल 26 मार्च को खेला जायेगा. इस मैच को भारत के लिए विश्वकप का सबसे कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है. इस मैच के लिए टीम इंडिया कड़ा अभ्यास कर रही है. सुरेश रैना अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करते हुए नेट पर लंबा समय बिता रहे हैं और उछाल लेती गेंदों से निपटने के लिए टेनिस सर्विस का सामना कर रहे हैं.
तेज गेंदों से निपटने के लिए गीली टेनिस गेंद के साथ अभ्यास करना पुरानी बात है लेकिन भारतीय टीम ने रैना की ट्रेनिंग के लिए नया तरीका खोजा है और उन्होंने लगभग 45 मिनट तक टेनिस सर्विस का सामना किया.पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में होने वाले मैच से पूर्व उछाल से निपटने के लिए टीम के सहायक स्टाफ राघवेंद्र ने दो स्टूल की थ्योरी पेश की थी तो मौजूदा तरीका कोच डंकन फ्लेचर ने सामने रखा है जिससे कि रैना को मिशेल जानसन और मिशेल स्टार्क जैसे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










