पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने क्वार्टर फाइनल में यूनिस खान को उतारने की मांग की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2015 11:23 AM
कराची : पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मैच को लेकर पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने कमर कस ली है. प्रबंधन की मांग है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को विश्व कप क्वार्टर फाइनल में सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान को उतारे. आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में यूनिस को बाहर […]
कराची : पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मैच को लेकर पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने कमर कस ली है. प्रबंधन की मांग है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को विश्व कप क्वार्टर फाइनल में सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान को उतारे. आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में यूनिस को बाहर करके हैरिस सोहेल को उतारा गया था. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने जियो चैनल से कहा , मुझे लगता है कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर जो दबाव यूनिस बना सकते हैं, वह कोई और नहीं और हैरिस सोहेल तो कतई नहीं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूनिस के अनुभव की जरूरत पड़ेगी. उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को भी उतारने की पैरवी की.
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा , यूनिस को तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उससे बेहतर खिलाड़ी उस क्रम पर नहीं मिलेगा. मुझे लगता है कि मिसबाह को चौथे नंबर पर नहीं उतरना चाहिए बल्कि उमर अकमल को भेजना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










