पाक टीम को लगा बड़ा झटका, फ्रेक्चर के कारण इरफान विश्व कप से बाहर

Updated at : 17 Mar 2015 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
पाक टीम को लगा बड़ा झटका, फ्रेक्चर के कारण इरफान विश्व कप से बाहर

एडीलेड : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप क्वार्टर फाइनल मैच से पहले आज पाकिस्तान को करारा झटका लगा जब तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान को कूल्हे में फ्रेक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पडा. साफ फुट एक इंच लंबे इस तेज गेंदबाज ने अभी तक पांच मैचों में आठ विकेट लिये. पीसीबी ने एक बयान […]

विज्ञापन

एडीलेड : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप क्वार्टर फाइनल मैच से पहले आज पाकिस्तान को करारा झटका लगा जब तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान को कूल्हे में फ्रेक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पडा.

साफ फुट एक इंच लंबे इस तेज गेंदबाज ने अभी तक पांच मैचों में आठ विकेट लिये. पीसीबी ने एक बयान में कहा , टीम फिजियो ब्राड जानसन ने आज उनका विस्तृत स्कैन कराने के निर्देश दिये थे और उनके कूल्हे में स्ट्रेस फ्रेक्चर की पुष्टि हुई है.

जानसन ने बयान में कहा , इस चोट के कारण इरफान विश्व कप से बाहर हो गए हैं. इरफान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली अहम जीत में तीन विकेट लिये थे. पाकिस्तान यदि क्वार्टर फाइनल में जीतता है तो ही इरफान का विकल्प भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola