पाक टीम के प्रदर्शन से भयभीत शेन वाटसन, बताया खतरनाक टीम

Updated at : 17 Mar 2015 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
पाक टीम के प्रदर्शन से भयभीत शेन वाटसन, बताया खतरनाक टीम

एडिलेड : ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला शेन वाटसन ने आशंका जतायी है कि पाकिस्तान शुक्रवार को विश्व कप क्वार्टर फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेगा क्योंकि नाकआउट में वह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता आया है. वाटसन ने यहां पत्रकारों से कहा , वे बेहतरीन क्रिकेट खेल सकते हैं. मैने पहले भी देखा है लेकिन वे अपने […]

विज्ञापन

एडिलेड : ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला शेन वाटसन ने आशंका जतायी है कि पाकिस्तान शुक्रवार को विश्व कप क्वार्टर फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेगा क्योंकि नाकआउट में वह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता आया है. वाटसन ने यहां पत्रकारों से कहा , वे बेहतरीन क्रिकेट खेल सकते हैं. मैने पहले भी देखा है लेकिन वे अपने पैरों पर कुल्हाड़ी भी उतनी ही तेजी से मारते हैं.

उन्होंने कहा , यही कारण है कि पाकिस्तानी टीम इतनी खतरनाक है , खासकर नाकआउट मैचों में. उनके पास कुछ मैच विनर हैं और एक बार फार्म में आने पर उन्हें रोकना मुश्किल होता है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि अपने घरेलू दर्शकों के सामनेऑस्ट्रेलियाक्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचेगा जहां उसका सामना गत चैंपियन भारत या बांग्लादेश से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola