टीम इंडिया के होटल में मीडिया को नो इंट्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2015 12:37 PM

विज्ञापन

ऑकलैंड : भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक रवि शास्त्री और और मीडिया मैनेजर आरएन बाबा के निर्देश पर उस होटल में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जहां टीम इंडिया ठहरी हुई है. होटल स्टू मेसन के सिक्यूरिटी मैनेजर ने होटल में मीडिया के लोगों को जाने से रोक दिया. उन्होंने बताया […]

विज्ञापन

ऑकलैंड : भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक रवि शास्त्री और और मीडिया मैनेजर आरएन बाबा के निर्देश पर उस होटल में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जहां टीम इंडिया ठहरी हुई है. होटल स्टू मेसन के सिक्यूरिटी मैनेजर ने होटल में मीडिया के लोगों को जाने से रोक दिया. उन्होंने बताया कि ऐसा टीम निदेशक रवि शास्त्री और मीडिया मैनेजर आरएन बाबा के निर्देश पर किया जा रहा है. सिक्यूरिटी मैनेजर ने मीडिया वालों को कॉफी और खाने के लिए भी होटल के अंदर नहीं जाने दिया.

गौरतलब है कि पिछले दिनों विराट कोहली द्वारा एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार होटल परिसर में करने की खबरें आयीं थी, जिसके बाद इस तरह का निर्देश टीम प्रबंधन की ओर से आया है. उस घटना के बाद बीसीसीआई ने विराट कोहली को चेतावनी दी थी कि वे अपना सारा ध्यान विश्वकप पर लगायें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola