टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं : यूनिस खान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Mar 2015 8:19 PM
कराची : अंतिम एकादश में जगह बचाने के लिए जूझ रहे पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान ने कहा है कि वह बल्लेबाजी क्रम में किसी भी स्थान पर खेलने को तैयार हैं क्योंकि वह मौजूदा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. यूनिस ने आज एडिलेड में […]
कराची : अंतिम एकादश में जगह बचाने के लिए जूझ रहे पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान ने कहा है कि वह बल्लेबाजी क्रम में किसी भी स्थान पर खेलने को तैयार हैं क्योंकि वह मौजूदा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं.
यूनिस ने आज एडिलेड में संवाददाताओं से कहा, मैं पाकिस्तान के लिए किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने को तैयार हूं क्योंकि मैं हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं. भारत के खिलाफ पाकिस्तान के पहले विश्व कप मैच में यूनिस को कामचलाउ सलामी बल्लेबाज बनाया गया था लेकिन वह बुरी तरह विफल रहे. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वह खाता भी नहीं खोल पाए जिसके बाद उन्हें अगले दो मैचों की टीम से बाहर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










