टीम इंडिया के जीत से उत्साहित शास्त्री ने कहा, अब हम खिताब जीतेंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2015 3:50 PM
हैमिल्टन : भारतीय क्रिकेट टीम के अजेय अभियान से उत्साहित टीम निदेशक रवि शास्त्री ने आज कहा कि गत चैम्पियन टीम लगातार दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी जीतने की राह पर है. भारत ने आज यहां आयरलैंड को आठ विकेट से हराकर विश्व कप में लगातार नौवीं और मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज […]
हैमिल्टन : भारतीय क्रिकेट टीम के अजेय अभियान से उत्साहित टीम निदेशक रवि शास्त्री ने आज कहा कि गत चैम्पियन टीम लगातार दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी जीतने की राह पर है. भारत ने आज यहां आयरलैंड को आठ विकेट से हराकर विश्व कप में लगातार नौवीं और मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की जिससे उसका पूल बी में शीर्ष पर रहना तय हो गया है.
शास्त्री ने कहा, यह अच्छी स्थिति है विशेषकर यह देखते हुए कि आगे से प्रत्येक मैच नाकआउट होगा. जब आप जीतने लगते हो तो आप इसका लुत्फ उठाते हो और सहज महसूस करते हो. जब आप हारते हो तो आप ड्रेसिंग रुम में बंद रहना चाहते हो. फिलहाल टीम लुत्फ उठा रही है, वे फुटबाल खेल रहे हैं, वे खुश हैं. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर भी शास्त्री के नजरिये से सहमत हैं और उन्होंने प्रदर्शन में सुधार का श्रेय गेंदबाजों को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










