ePaper

कामेडी नाइट्स विद कपिल में शोएब अख्तर ने उड़ाया पाकिस्तानी क्रिकेट का मजाक

Updated at : 04 Mar 2015 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
कामेडी नाइट्स विद कपिल में शोएब अख्तर ने उड़ाया पाकिस्तानी क्रिकेट का मजाक

कराची : तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की भारत के एक लोकप्रिय कॉमेडी शो में पाकिस्तानी क्रिकेट का मजाक उड़ाने के लिए पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों ने आलोचना की है.अख्तर और भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भारत में कामेडी नाइट्स विद कपिल में हिस्सा लिया और पाकिस्तानी क्रिकेट को लेकर कुछ कड़ी टिप्पणियां की. पूर्व […]

विज्ञापन

कराची : तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की भारत के एक लोकप्रिय कॉमेडी शो में पाकिस्तानी क्रिकेट का मजाक उड़ाने के लिए पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों ने आलोचना की है.अख्तर और भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भारत में कामेडी नाइट्स विद कपिल में हिस्सा लिया और पाकिस्तानी क्रिकेट को लेकर कुछ कड़ी टिप्पणियां की.

पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने कहा, मेरी समझ में नहीं आया कि उसने भारतीय चैनल पर पाकिस्तानी क्रिकेट की इतनी आलोचना क्यों की क्योंकि मैं जानता हूं कि जब वह राष्ट्रीय टीम से खेलता था देशभक्त था. कॉमेडी नाइट्स विद कपिल कार्यक्रम पाकिस्तान में भी लोकप्रिय है तथा अख्तर और हरभजन वाले कार्यक्रम को काफी लोगों ने देखा.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे एक पूर्व खिलाड़ी ने विदेश में इस तरह का व्यवहार किया. हमारी क्रिकेट व्यवस्था और अधिकारियों का इस तरह से मजाक उड़ाकर अख्तर को क्या मिला. क्या इस तरह से वह भारत में लोकप्रिय बनने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा, जिस तरह से उसने पूर्व अध्यक्ष और टेस्ट खिलाडी एजाज बट का मजाक उड़ाया वह निराशाजनक है.

वह सीनियर खिलाड़ी है और लंबे समय तक पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करता रहा. हमें उससे इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं थी. पाकिस्तान के शीर्ष क्रिकेटर विश्व कप के लिए अभी भारतीय टेलीविजन चैनलों से जुड़े हुए हैं. वे कमेंटेंटर या विशेषज्ञ के तौर पर इन चैनलों पर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola