रिकार्ड 28 करोड़ 80 लाख लोगों ने देखा विश्व कप में भारत-पाक मुकाबला

मुंबई : भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को एडीलेड में हुए विश्व कप क्रिकेट मैच ने भारतीय टेलीविजन पर दर्शक संख्या का रिकार्ड बनाया. इसे 28 करोड़ 80 लाख लोगों ने टीवी पर देखा. यह विश्व कप 2011 फाइनल के बाद पिछले चार साल में भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखा गया मैच […]
मुंबई : भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को एडीलेड में हुए विश्व कप क्रिकेट मैच ने भारतीय टेलीविजन पर दर्शक संख्या का रिकार्ड बनाया. इसे 28 करोड़ 80 लाख लोगों ने टीवी पर देखा. यह विश्व कप 2011 फाइनल के बाद पिछले चार साल में भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखा गया मैच था.
इस मैच को स्टार नेटवर्क के सभी चैनलों और दूरदर्शन पर 14.8 टीवीआर मिले. स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर ने कहा , आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से बडा कुछ नहीं होता और भारतीय प्रशंसकों ने टीम इंडिया पर अपना भरोसा और क्रिकेट को लेकर जुनून दिखाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




