हम बांग्लादेश की टीम को हलके में नहीं ले रहे : एंजेलो मैथ्यूज

मेलबर्न : श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन रिकार्ड के बावजूद उसे हलके में नहीं ले रहे हैं और उन्होंने कहा कि कल विश्व कप में इस दक्षिण एशियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मुकाबला कठिन होगा.मैथ्यूज ने कहा , यह कठिन मुकाबला होगा. बांग्लादेश ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है. उसके […]
मेलबर्न : श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन रिकार्ड के बावजूद उसे हलके में नहीं ले रहे हैं और उन्होंने कहा कि कल विश्व कप में इस दक्षिण एशियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मुकाबला कठिन होगा.मैथ्यूज ने कहा , यह कठिन मुकाबला होगा. बांग्लादेश ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है. उसके पास अच्छे खिलाड़ी हैं और हमें उनके सभी खिलाड़ियों को संजीदगी से लेना होगा.
उन्होंने कहा , जो भी अच्छा खेलेगा वह जीतेगा और उम्मीद है कि हम बेहतर खेलेंगे. उन्होंने कहा , हम अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. यदि कर पाये तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं. हमें ऊंचे लक्ष्य तय करने होंगे और हर मैच को फाइनल या सेमीफाइनल की तरह खेलना होगा. मैथ्यूज ने हरफनमौला जीवन मेंडिस के हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने की पुष्टि भी की. उनकी जगह उपुल थरंगा को टीम में रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




