ePaper

जानें सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल के दोहरे शतक के बीच क्‍या है कनेक्‍शन ?

Updated at : 24 Feb 2015 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
जानें सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल के दोहरे शतक के बीच क्‍या है कनेक्‍शन ?

कैनबरा : विश्व कप में आज जिंबाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जडने वाले वेस्टंइडीज के आक्रामक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने उसी दिन यह उपलब्धि हासिल की है जिस दिन पांच साल पहले महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 2010 में वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जडा था. गेल ने आज 147 गेंद में […]

विज्ञापन

कैनबरा : विश्व कप में आज जिंबाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जडने वाले वेस्टंइडीज के आक्रामक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने उसी दिन यह उपलब्धि हासिल की है जिस दिन पांच साल पहले महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 2010 में वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जडा था.

गेल ने आज 147 गेंद में 215 रन की पारी खेली और वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जडने वाले पहले गैर भारतीय बल्लेबाज बने. उनके से पहले भारत के तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा (दो बार) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

रोचक तथ्य यह है कि तेंदुलकर ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला के दूसरे वनडे में नाबाद 200 रन की पारी के दौरान 147 गेंद का ही सामना करते हुए 25 चौके और तीन छक्के मारे थे. गेल ने अपनी पारी में रिकार्ड की बराबरी करते हुए 16 छक्के और 10 चौके मारे. गेल सर्वाधिक छक्कों के रोहित और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के रिकार्ड को एक छक्के से तोडने से चूक गए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola