ePaper

संतुष्ट तो नहीं, लेकिन खुश हूं : सचिन तेंदुलकर

Updated at : 24 Feb 2015 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
संतुष्ट तो नहीं, लेकिन खुश हूं : सचिन तेंदुलकर

मेलबर्न : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर विश्व कप में अब तक भारत के दबदबे वाले प्रदर्शन से प्रभावित हैं लेकिन इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं है और उन्होंने कहा कि टीम अपने खेल में और सुधार कर सकती है.पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका पर जीत के बाद भारत पूल बी में शीर्ष पर चल रहा है […]

विज्ञापन

मेलबर्न : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर विश्व कप में अब तक भारत के दबदबे वाले प्रदर्शन से प्रभावित हैं लेकिन इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं है और उन्होंने कहा कि टीम अपने खेल में और सुधार कर सकती है.पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका पर जीत के बाद भारत पूल बी में शीर्ष पर चल रहा है और गत चैंपियन टीम के कम से कम सेमीफाइनल में जगह बनाने की भविष्यवाणी करने वाले तेंदुलकर का मानना है कि अब तक का प्रदर्शन अच्छा रहा है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल भारत की 130 रन की जीत के बाद इस पूर्व क्रिकेटर ने हेडलाइंस टुडे से कहा, अब तक मैंने जो देखा हमने शीर्ष पर स्थिति मजबूत की है. यह काफी उज्जवल लग रहा है. मैं खुश हूं लेकिन मैं संतुष्ट नहीं हूं. मैं चाहता हूं कि टीम यह जारी रखे. शिखर धवन की 137 रन की पारी की मदद से भारत ने सात विकेट पर 307 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 40 . 2 ओवर में 177 रन पर समेट दिया.
भारत के लिए रिकार्ड छह विश्व कप में खेलने वाले तेंदुलकर का मानना है कि खिलाड़ी अब भी अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं. तेंदुलकर ने कहा, मैंने पहले भी कहा है कि वे इससे बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन मैं उनकी प्रतिभा और क्षमता को जानता हूं. और कल हमने शानदार बल्लेबाजी की. पारी का अंत बेहतर हो सकता था लेकिन कभी भी ऐसा नहीं लगा कि भारतीय टीम के पास योजना नहीं है और कभी ऐसा नहीं लगा कि दक्षिण हम पर हावी हो गया है.

बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, मुझे लगता है कि शिखर ने पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और उम्मीद करता हूं कि वह यह प्रदर्शन जारी रखेगा. लेकिन सोने पर सुहागा चौथे नंबर पर अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी रही. अजिंक्य जब बड़े शॉट खेलता है तो लगता ही नहीं कि वह बड़े शॉट खेलने की कोशिश कर रहा है. वह सिर्फ गेंद को अच्छी टाइमिंग के साथ खेलने की कोशिश करता है. डेल स्टेन पर उसने जो शॉट लगाया वह शानदार था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola