भारत-दक्षिण अफ्रीका का मैच देखने पहुंचे मास्टर ब्लास्टर सचिन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2015 11:48 AM
मेलबर्न : सचिन तेंदुलकर ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वह अब भी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं. इसका एक नजारा आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर तब देखने को मिला जब तेंदुलकर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच देखने के लिये पहुंचे और स्टेडियम में सचिन, […]
मेलबर्न : सचिन तेंदुलकर ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वह अब भी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं. इसका एक नजारा आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर तब देखने को मिला जब तेंदुलकर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच देखने के लिये पहुंचे और स्टेडियम में सचिन, सचिन की गूंज सुनायी देने लगी.
नवंबर 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले तेंदुलकर कभी कभार ही कोई मैच देखने के लिये पहुंचते हैं और इसलिए उनका इस महत्वपूर्ण मैच के लिये यहां पहुंचना प्रशंसकों के लिये सोने पे सुहागा जैसा था. विश्व कप के ब्रांड एंबेसडर तेंदुलकर आते ही आईसीसी के मेजबान कक्ष में चले गये जहां सुरक्षा का कडा इंतजाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










