ePaper

कल भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला, धौनी ने लिया मेलबर्न ग्राउंड का जायजा

Updated at : 21 Feb 2015 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
कल भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला, धौनी ने लिया मेलबर्न ग्राउंड का जायजा

मेलबर्न : ठीक 52 दिन पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट मैचों से संन्यास की घोषणा करके हैरान करने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आज फिर से इस मैदान पर उतरे लेकिन इस बार वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल होने वाले मैच से पहले पिच का जायजा लेने के लिए गये. टीम के […]

विज्ञापन

मेलबर्न : ठीक 52 दिन पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट मैचों से संन्यास की घोषणा करके हैरान करने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आज फिर से इस मैदान पर उतरे लेकिन इस बार वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल होने वाले मैच से पहले पिच का जायजा लेने के लिए गये.

टीम के अभ्यास सत्र के बाद धौनी मुख्य पिच को देखने के लिए गये और उन्होंने कल के बड़े मैच से पहले गहनता से उसका निरीक्षण किया.भारतीय टीम के एमसीजी से जुड़े क्षेत्र में नेट्स पर अभ्यास समाप्त करने के एक घंटे बाद धौनी मैदान पर गये. यहां तक विराट कोहली भी मैच की पूर्व संध्या पर अनिवार्य संवाददाता सम्मेलन पूरा करके जा चुके थे. तब वहां बहुत कम लोग थे जब धौनी ड्रेसिंग रुम से आकर धीरे- धीरे पिच तक पहुंचे.

यह सुबह की वाकिंग जैसा लग रहा था लेकिन तब सूरज चमक रहा था और तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था. उन्होंने पहले पिच देखी. इस पर किसी तरह की घास नहीं दिख रही है. इसके बाद उन्होंने अपने दोनों हाथों से दबाकर देखा कि वह कितनी ठोस है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola