सचिन के साथ लीजिए डिनर का मजा 3000 डालर में
Updated at : 18 Feb 2015 12:01 PM (IST)
विज्ञापन

मेलबर्न : यदि आप सचिन तेंदुलकर के साथ सिडनी में डिनर करना चाहते हैं तो खासी रकम खर्च करनी पड़ेगी क्योंकि एक मशहूर रेस्त्रां ने इस चैंपियन बल्लेबाज के साथ 1500 से 3000 ऑस्ट्रेलियाई डालर की कीमत पर डिनर का इंतजाम किया है और कुछ ही सीटें बाकी हैं.इस वीआईपी डिनर में सिर्फ 60 लोग […]
विज्ञापन
मेलबर्न : यदि आप सचिन तेंदुलकर के साथ सिडनी में डिनर करना चाहते हैं तो खासी रकम खर्च करनी पड़ेगी क्योंकि एक मशहूर रेस्त्रां ने इस चैंपियन बल्लेबाज के साथ 1500 से 3000 ऑस्ट्रेलियाई डालर की कीमत पर डिनर का इंतजाम किया है और कुछ ही सीटें बाकी हैं.इस वीआईपी डिनर में सिर्फ 60 लोग आमंत्रित होंगे जो 26 फरवरी को भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के बाद आयोजित किया गया है.
एक आयोजक ने बताया कि सचिन भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच देखने सिडनी में मौजूद होंगे और उसी समय यह डिनर रखा गया है. उन्होंने कहा , हमें लोगों का जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला है. यह क्रिकेट के लीजैंड के साथ विशेष डिनर है. इसमें खाने के साथ बेहतरीन किस्म की वाइन और मीठा परोसा जायेगा. सचिन के टेबल पर बैठने वाले करीब एक दर्जन लोगों को उनके साथ आधे घंटे तक बातचीत का मौका मिलेगा. इनके लिये डिनर की कीमत 3000 ऑस्ट्रेलियाई डालर होगी.
डिनर के दौरान प्रस्तोता सचिन का परिचय देंगे और उनका इंटरव्यू भी करेंगे. सचिन कुछ सामान पर ऑटोग्राफ भी देंगे जिसकी बाद में नीलामी की जायेगी. वह हाल ही में प्रकाशित अपनी आत्मकथा की बादस्तखत प्रति भी जारी करेंगे.आयोजकों ने बताया कि इससे मिलने वाली रकम सचिन के फाउंडेशन को जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




