दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच चुनौतीपूर्ण होगा : सचिन तेंदुलकर

नयी दिल्ली : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मुकाबले से पूर्व आत्ममुग्धता से बचने की सलाह देते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम का क्षेत्ररक्षण पाकिस्तान से कहीं बेहतर है. भारत ने विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को एडिलेड ओवल में […]
नयी दिल्ली : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मुकाबले से पूर्व आत्ममुग्धता से बचने की सलाह देते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम का क्षेत्ररक्षण पाकिस्तान से कहीं बेहतर है. भारत ने विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को एडिलेड ओवल में पाकिस्तान को 76 रन से हराकर जीत के साथ की थी.
तेंदुलकर ने हेडलाइंस टुडे से कहा, एक-एक रन लेना आसान नहीं होगा. वे (दक्षिण अफ्रीका) कहीं अधिक तेज हैं, उनकी थ्रो अधिक ताकतवर है और आउटफील्ड में वह पाकिस्तान से काफी अच्छे हैं. दक्षिण अफ्रीका के अच्छे क्षेत्ररक्षण को देखते हुए तेंदुलकर ने कहा कि भारत को पहले विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की जरुरत है और उन्हें तेज रन लेने के दौरान सतर्क रहना होगा. गत चैम्पियन भारत टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में शामिल दक्षिण अफ्रीका से अपने दूसरे मैच में रविवार को मेलबर्न में भिडेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




