ePaper

गैरी कर्स्टन के साथ खेलने को लेकर उत्सुक हैं युवराज

Updated at : 16 Feb 2015 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
गैरी कर्स्टन के साथ खेलने को लेकर उत्सुक हैं युवराज

बेंगलूर : इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सत्र के लिये रिकार्ड 16 करोड रुपये में बिके हरफनमौला युवराज सिंह ने आज कहा कि वह भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन के साथ खेलने का मौका मिलने से खुश हैं. युवराज ने कहा , जब नीलामी हो रही थी, तब मैं सो रहा था. मुझे तब […]

विज्ञापन

बेंगलूर : इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सत्र के लिये रिकार्ड 16 करोड रुपये में बिके हरफनमौला युवराज सिंह ने आज कहा कि वह भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन के साथ खेलने का मौका मिलने से खुश हैं. युवराज ने कहा , जब नीलामी हो रही थी, तब मैं सो रहा था.

मुझे तब पता चला जब मेरे घर में कुछ मेहमान आये और मुझे इसके बारे में बताया. सबसे अच्छी बात यह है कि मैं कर्स्टन के साथ खेल सकूंगा. मैने उनके साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि दिल्ली के लिये उसे दोहरा सकूंगा. कर्स्टन ने कहा कि उनकी टीम युवराज को हर हालत में खरीदने को तत्पर थी.

उन्होंने कहा , हमने पिछले साल से सबक लिया है. इस बार हमें जो खिलाडी चाहिये, उसके लिये हम बड़ी बोली लगाने को तैयार थे. हमें युवराज हर हालत में चाहिये था और यह उसके लिये भी अच्छा है. उन्होंने कहा , युवराज की मौजूदगी टीम को मजबूत बनाती है. पिछले साल की नीलामी में हमें लगा कि हमारे पास अच्छी टीम है. हमने सोचा था कि उन खिलाडियों को लेने की कोशिश करती है जो बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं.
यह पूछने पर कि दिल्ली का कप्तान कौन होगा, उन्होंने कहा कि इस पर बाद में फैसला किया जायेगा. उन्होंने कहा , अभी कोई फैसला नहीं किया है. मैथ्यूज भी कप्तानी की दौड में है. कुछ ऐसे खिलाडी है जो उनकी अंतरराष्ट्रीय टीम में सीनियर खिलाडी हैं और एंजेलो भी उनमें से हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola