World Cup 2015 के सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया : सचिन तेंदुलकर

नयी दिल्ली : सचिन तेंदुलकर ने आज कहा कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शनिवार से शुरु हो रहे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी और इसमें कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अहम भूमिका निभायेंगे. छह विश्व कप खेल चुके तेंदुलकर ने कहा , मेरे ख्याल से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत सेमीफाइनल खेलेंगे. […]
नयी दिल्ली : सचिन तेंदुलकर ने आज कहा कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शनिवार से शुरु हो रहे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी और इसमें कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अहम भूमिका निभायेंगे. छह विश्व कप खेल चुके तेंदुलकर ने कहा , मेरे ख्याल से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत सेमीफाइनल खेलेंगे.
उन्होंने कहा कि भारत को खिताब बरकरार रखना है तो पूरी टीम को अच्छा खेलना होगा लेकिन धौनी का अनुभव और शांतचित्त होकर कप्तानी करना अहम भूमिका निभा सकता है. उन्होंने ‘हेडलाइंस टुडे’ से कहा , मेरा मानना है कि एमएस धौनी वह खिलाड़ी होगा क्योंकि उसके पास 10 साल का अनुभव है और वह काफी शांत रहता है. बडे से बडे मैचों में भी वह शांत रहता है जो एक कप्तान के लिये जरुरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




