...जब सचिन तेंदुलकर के आंखों में छलके थे खुशी के आंसू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2015 4:52 PM
नयी दिल्ली : अपनी शख्सियत के जज्बाती पहलू का खुलासा करते हुए क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर ने 2011 के विश्व कप में भारत की जीत को एक अनमोल पल बताया और कहा कि जब भारत को जीत मिली तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे. भारत द्वारा फाइनल में श्रीलंका को […]
नयी दिल्ली : अपनी शख्सियत के जज्बाती पहलू का खुलासा करते हुए क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर ने 2011 के विश्व कप में भारत की जीत को एक अनमोल पल बताया और कहा कि जब भारत को जीत मिली तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे.
भारत द्वारा फाइनल में श्रीलंका को हराने के आखिरी पलों को याद करते हुए तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने तब ईश्वर को धन्यवाद दिया, खुशी से चिल्लाए और ड्रेसिंग रुम से मैदान की तरफ दौडे. तेंदुलकर ने कहा, जब मैं मैदान पर गया तब रो पडा. वह एकमात्र समय था जब मेरी आंखों में खुशी के आंसू आए…क्योंकि वह एक अनमोल पल था. उस पल के बारे में आप बस सपने में सोच सकते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










