विश्व एकादश में सचिन तेंदुलकर एक मात्र भारतीय, ओपनर चुने गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2015 5:03 PM
विज्ञापन
ब्रिटेन के क्रिकेट प्रशंसकों ने विश्व एकादश टीम का चुनाव किया है. इस टीम में भारत से मात्र सचिन तेंदुलकर को शामिल किया गया है. सचिन को विश्व एकादश टीम का ओपनर बनाया गया है. सचिन के साथ पारी की शुरूआत वेस्टइंडीज टीम के धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस गले करेंगे. एक ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट के अनुसार सचिन […]
विज्ञापन
ब्रिटेन के क्रिकेट प्रशंसकों ने विश्व एकादश टीम का चुनाव किया है. इस टीम में भारत से मात्र सचिन तेंदुलकर को शामिल किया गया है. सचिन को विश्व एकादश टीम का ओपनर बनाया गया है. सचिन के साथ पारी की शुरूआत वेस्टइंडीज टीम के धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस गले करेंगे.
एक ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट के अनुसार सचिन को ऑपनर के दौर पर 29 फीसदी वोट मिले हैं. गेल को 25 फीसदी, एडम गिलक्रिस्ट को 20 फीसदी वोट मिले हैं. विश्व एकादश टीम में ऑस्ट्रेलिया के चार खिलाडियों को शामिल किया गया है.
टीम में ऑस्ट्रेलिया से एडम गिलक्रिस्ट,जैक्स कैलिस, ब्रेट ली, शेन वार्न और ग्लैन मैग्राथ. वहीं साउथ अफ्रीका से अब्राहम डिविलियर्स और जैक्स कैलिस, वेस्टइंडीज से क्रिस गेल, ब्रायन लारा और विवियन रिचडर्स, पाकिस्तान से वसीम अकरम. विश्व एकादश टीम में विकेट कीपर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और धमाकेदार बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को बनाया गया है.
* टीम इस प्रकार
सचिन तेंदुलकर,एडम गिलक्रिस्ट,जैक्स कैलिस, ब्रेट ली, शेन वार्न,ग्लैन मैग्राथ,अब्राहम डिविलियर्स और जैक्स कैलिस,क्रिस गेल, ब्रायन लारा, विवियन रिचडर्स और वसीम अकरम.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










