पीसीबी ने कहा, भारत-पाक द्विपक्षीय श्रृंखला भारत सरकार की मंजूरी पर निर्भर

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि भारत के साथ उसकी इस साल दिसंबर में यूएई में प्रस्तावित द्विपक्षीय श्रृंखला पूरी तरह से भारत सरकार से मंजूरी मिलने पर निर्भर है. पीसीबी प्रमुख शहरयार खान ने लाहौर में संवाददाता सम्मेलन में कहा, भारतीय बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों के साथ हाल में दुबई में […]
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि भारत के साथ उसकी इस साल दिसंबर में यूएई में प्रस्तावित द्विपक्षीय श्रृंखला पूरी तरह से भारत सरकार से मंजूरी मिलने पर निर्भर है. पीसीबी प्रमुख शहरयार खान ने लाहौर में संवाददाता सम्मेलन में कहा, भारतीय बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों के साथ हाल में दुबई में बैठक के दौरान उन्होंने हमें आश्वस्त किया कि वे 2022 तक छह श्रृंखलाएं खेलने के पिछले साल हुए करार पर अब भी कायम है.
उन्होंने कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें श्रृंखला खेलने के लिये अपनी नयी सरकार से अनुमति लेनी होगी. हमने उन्हें इस संबंध में पूरी तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया है क्योंकि हमारा मानना है कि राजनीति और खेलों को अलग-अलग रखा जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




